logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: मौदा में बड़ा हादसा, कन्हान नदी में डूबने से 16 वर्षीय बालक की मौत; इलाके में शोक


नागपुर: नागपुर जिले के मोदा क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कन्हान नदी में नहाने गए 16 वर्षीय किशोर की डूबकर मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, रामनगर टीचर कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय सत्यम भगवंत गुप्ता सुबह करीब 6:30 बजे अपने दोस्तों के साथ कन्हान नदी घाट पर नहाने गया था। लेकिन नदी की गहराई और तेज बहाव का अंदाजा न होने के कारण वह अचानक पानी में डूबने लगा।दोस्तों ने शोर मचाकर बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक सत्यम गहरे पानी में समा चुका था।

घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई और मौदा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय तैराकों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया और कुछ समय बाद सत्यम का शव नदी से बरामद किया गया। इस घटना के बाद एक और गंभीर लापरवाही सामने आई।

ग्रामीण अस्पताल की एंबुलेंस समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिससे लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। बाद में पुलिस ने ऑटो की व्यवस्था कर शव को ग्रामीण अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।