logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: बल्लारपुर में युवक देसी कट्टे सहित गिरफ्तार; स्थानीय अपराध शाखा की बड़ी कार्रवाई


चंद्रपुर: जिले में अपराधी प्रवृत्तियों पर लगाम लगाने के लिए स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसी अभियान के तहत बल्लारपुर शहर में एक युवक को देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बल्लारपुर के दादाभाई नौरोजी वार्ड निवासी सलमान खान मजीद खान पठान नामक युवक के अवैध हथियार और जिंदा कारतूस लेकर घूमने की गुप्त सूचना स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे को मिली थी। सूचना के आधार पर एलसीबी की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को हिरासत में लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बल्लारपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया।चंद्रपुर एक प्रमुख औद्योगिक जिला है और भविष्य में यहां कई बड़े उद्योग स्थापित होने की संभावना है। ऐसे में कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हथियारों के बल पर दहशत फैलाने और लोगों में भय का माहौल बनाने का प्रयास करते हैं।

इन गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा नागरिकों में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए स्थानीय अपराध शाखा द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। आने वाले समय में भी ऐसी सख्त और लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।