logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

अम्मा की दरगाह में 'दरिंदगी'! उर्स में आई महिला से गैंगरेप और जबरन धर्मांतरण; संचालक समेत 3 गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप


नागपुर/कामठी: नागपुर जिले की पारशिवनी तहसील के अंतर्गत आने वाली जुनी कामठी ग्राम पंचायत क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ स्थित प्रसिद्ध 'अम्मा की दरगाह' में पश्चिम बंगाल से आई एक महिला के साथ लैंगिक शोषण, हत्या का प्रयास और जबरन धर्मांतरण जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम दिया गया है। इस मामले में कन्हान पुलिस ने दरगाह के मुख्य संचालक ताजी तनविरूद्दीन और उनके बेटे समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 3 अन्य आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।

उर्स के दौरान महिला को बनाया गया शिकार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और वह जुनी कामठी स्थित अम्मा की दरगाह में आयोजित 'उर्स' (धार्मिक आयोजन) में शामिल होने के लिए नागपुर आई थी। आरोप है कि इसी दौरान दरगाह परिसर और उससे जुड़े आरोपियों ने महिला को अपनी हवस और साजिश का शिकार बनाया। इस खौफनाक वारदात के बाद डरी-सहमी पीड़िता ने वापस पश्चिम बंगाल जाकर वहां के स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। चूंकि मामला नागपुर के कन्हान थाना क्षेत्र का था, इसलिए विभिन्न प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रियाओं (जीरो FIR स्थानांतरण) के बाद मामले को कन्हान पुलिस को सौंपा गया।

संचालक सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 की तलाश
कन्हान पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जाल बिछाया और घटना के मुख्य आरोपी व दरगाह संचालक ताजी तनविरूद्दीन, उसके लड़के ताजी मुस्तफीउद्दीन और एक अन्य सहयोगी तेजस खोबरागड़े को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन इस मामले में शामिल अन्य तीन फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रहा है।

SDPO ने साधी चुप्पी
इस बेहद संवेदनशील और गंभीर मामले पर जब UCN News ने उपविभागीय पुलिस अधिकारी (SDPO) डॉ. संतोष गायकवाड़ से संपर्क किया, तो उन्होंने इस विषय पर किसी भी प्रकार की आधिकारिक प्रतिक्रिया देने से साफ इंकार कर दिया। पुलिस फ़िलहाल फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। दूसरी ओर, न्याय की गुहार लगा रही पीड़ित महिला ने UCN News के साथ विशेष बातचीत की। महिला ने रोते हुए अपने साथ हुई इस दरिंदगी और प्रताड़ना की पूरी आपबीती साझा की है। इस घटना के बाद से पारशिवनी और कन्हान परिसर में भारी तनाव और सुगबुगाहट का माहौल है।