logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: फेसबुक पर फर्नीचर खरीदने के नाम पर छात्रा से हुई 1 लाख 32 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी


नागपुर: नागपुर में ऑनलाइन ठगी का एक और मामला सामने आया है। फेसबुक पर फर्नीचर बेचने का विज्ञापन देखकर संपर्क करना एक 20 वर्षीय छात्रा को भारी पड़ गया। आरोपी ने खुद को सीआरपीएफ जवान बताकर विश्वास में लिया और फर्नीचर बेचने का झांसा देकर इस ठगी को अंजाम दिया। 

एमआईडीसी थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय संजना किशोर लेंडे छात्रा है। उसने फेसबुक पर फर्नीचर बिक्री का एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर आरोपी ने स्वयं को सीआरपीएफ का जवान बताया और कहा कि उसकी जम्मू-कश्मीर में बदली हो गई है, इसलिए वह घर का फर्नीचर बेच रहा है।

आरोपी ने सस्ते दाम में फर्नीचर देने का लालच देकर युवती का विश्वास जीता। इसके बाद अलग-अलग बहानों से ऑनलाइन भुगतान करवाते हुए कुल 1 लाख 32 हजार 500 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। पैसे मिलने के बावजूद आरोपी ने न तो फर्नीचर दिया और न ही रकम वापस की। पीड़िता की शिकायत पर एमआईडीसी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।