logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: बच्चा बेचने का पाप छुपाने के लिए दरिंदे ने 15 वर्षीय पीड़िता का किया 'मुंडन' ,मुख्य मास्टरमाइंड अजय फुलझेले को पुलिस ने दबोचा


चंद्रपुर: पैसों और हवस के लालच में अपने ही दो मासूम बच्चों को बेचने के बाद, एक 15 साल की नाबालिग लड़की के नवजात बच्चे का भी सौदा करने वाले चंद्रपुर के इस चौंकाने वाले 'बच्चा बिक्री रैकेट' में अब एक बेहद क्रूर और गुस्सा दिलाने वाली बात सामने आई है। पुलिस जांच में रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा हुआ है कि अपना पाप छुपाने और पीड़ित लड़की को डर के मारे घर से बाहर न निकलने देने के लिए मुख्य मास्टरमाइंड अजय फुलझेले ने उस नाबालिग पीड़िता का जबरन मुंडन कर दिया था।

इस बीच, रामनगर पुलिस ने बुधवार रात फरार चल रहे दरिंदे प्रेमी अजय फुलझेले और तेलंगाना के कागजनगर की बच्चा खरीदार महिला के चंद्रपुर स्थित एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है।

एक निर्दयी मां द्वारा अपने प्रेमी की मदद से अपने ही दो बच्चों को बेचने के बाद, उसके प्रेमी की बुरी नजर महिला की नाबालिग बेटी पर पड़ गई। उसने नाबालिग के साथ भी दुष्कर्म किया। इसके बाद जब वह गर्भवती हो गई, तो अत्याचार और बच्चा बेचने के इस अमानवीय काले कारनामे को छुपाने के लिए दरिंदे अजय फुलझेले ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं।

पीड़ित लड़की महज 15 साल की नाबालिग है। वह पड़ोसियों के पास जाकर अपनी आपबीती न बता सके और 'लोग क्या कहेंगे' इस डर से घर से बाहर ही न निकले, इसके लिए इस दरिंदे ने उसका मुंडन कर दिया था, यह प्राथमिक जांच में सामने आया है पोलीस ने इस आरोपी को हिरासत मे लिया है यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी के मार्गदर्शन में रामनगर की पुलिस निरीक्षक प्रभावती एकुरके और एपीआई अश्विनी वाकडे ने की।

तीन बच्चों का हुआ डीएनए (DNA) टेस्ट

पुलिस ने पहले ही निर्दयी मां और तेलंगाना की बच्चा खरीदार महिलाओं को हिरासत में लेकर बेचे गए नवजात बच्चे को चंद्रपुर सुरक्षित वापस ले आया था। इस रैकेट के जरिए पहले बेचे गए दोनों बच्चों समेत कुल तीन लोगों का डीएनए टेस्ट कराया जा चुका है। अब पीड़ित नाबालिग लड़की और उसके बच्चे का डीएनए टेस्ट होना बाकी है, जिसके लिए विशेष डीएनए किट मंगवाई गई है।

अब दूसरे मददगार की तलाश शुरू

पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली है कि चंद्रपुर शहर में बच्चा खरीदने और इस सौदे को पूरा करने के लिए स्थानीय महिला रिश्तेदार के साथ-साथ एक अन्य पुरुष ने भी मदद की थी। उसका नाम और अन्य सुराग पुलिस के हाथ लग चुके हैं और रामनगर पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।