logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

अंबाझरी में दिनदहाड़े 7.30 लाख की लूट, मनी एक्सचेंज कंपनी के मैनेजर पर मिर्च पाउडर फेंककर चाकू से हमला...


नागपुर: नागपुर के अंबाझरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई एक बड़ी लूट की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मनी एक्सचेंज कंपनी के मैनेजर पर मिर्च पाउडर  फेंककर और चाकू से हमला कर  बदमाशों ने 7 लाख 30 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। इस घटना के बाद परिसर में दहशत मच गई। फिलहाल पुलिस परिसर में मिले सीसीटीवी फुटेज के सुराग  के आधार पर इन अज्ञात  हमलावरों की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, संताजी नगर वाठोडा निवासी 31 वर्षीय खिलेश श्रीरामलाल साहू जाधवानी फॉरेन एक्सचेंज प्राइवेट लिमिटेड में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। 3 जून की शाम उन्हें एक मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया, जिसमें मनी एक्सचेंज के लिए भरतनगर स्थित एकदंत अपार्टमेंट के पास बुलाया गया।

शाम करीब साढ़े चार से पांच बजे के बीच जब खिलेश साहू अपनी स्कूटी से मौके पर पहुंचे और ग्राहक का इंतजार कर रहे थे, तभी दो अज्ञात युवक पीछे से पैदल आए। बदमाशों ने उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका और विरोध करने पर चाकू से उनके सिर पर हमला कर दिया।

हमले के बाद आरोपियों ने उनका बैग छीन लिया, जिसमें 7 लाख 20 हजार रुपये नकद और लगभग 10 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन रखा हुआ था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने एक साथी की मोटरसाइकिल पर बैठकर मौके से फरार हो गए।

घटना की शिकायत मिलने के बाद अंबाझरी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूटपाट की संबंधित धाराओं  के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर उनकी तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस लूट की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।