logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: एमआईडीसी के इसासनी में आधी रात घर पर हमला, आगजनी और तोड़फोड़ से दहशत


नागपुर: नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र के इसासनी इलाके में बीती रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुरानी रंजिश के चलते चार अज्ञात बदमाशों ने एक परिवार के घर में घुसने का प्रयास किया, घर के बाहर आगजनी की और जमकर तोड़फोड़ मचाई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, इसासनी वार्ड क्रमांक 6 में ग्राम पंचायत के पीछे रहने वाले दत्तात्रेय शिवाजी गायकवाड के घर को देर रात करीब 2 बजे चार अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया। आरोपियों ने घर के बाहर आग लगा दी, जिससे बिजली का मीटर और बाहर खड़े दो दुपहिया वाहन जलकर खाक हो गए।

हमलावरों ने ईंट-पत्थरों से हमला करते हुए घर में तोड़फोड़ भी की। इस दौरान घर का मुख्य दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया। जान बचाने के लिए परिवार के सदस्यों ने घर के बाथरूम में छिपकर खुद को सुरक्षित रखा।

परिवार ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही बीट मार्शल मौके पर पहुंची और परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

फिलहाल एमआईडीसी पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है।