logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: पतंजली मेगा स्टोर पर FDA की बड़ी कार्रवाई; 45,970 रुपये का दवाइयों का स्टॉक जब्त, भ्रामक और आपत्तिजनक दावे पाए गए


चंद्रपुर: चंद्रपुर शहर के जटपुरा गेट परिसर में स्थित पतंजली मेगा स्टोर पर अन्न व औषध प्रशासन (FDA) विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाला दवाइयों का स्टॉक जब्त किया है। इस कार्रवाई से शहर के दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, FDA की टीम ने पतंजली मेगा स्टोर में अचानक जांच की। जांच के दौरान बिक्री के लिए रखी गई कुछ दवाओं पर आपत्तिजनक दावे और भ्रामक विज्ञापन पाए गए। इन दवाओं के पैकेट पर मोटापा, दमा, हृदय रोग और बुखार जैसे रोगों के इलाज का दावा किया गया था। लेकिन ‘औषधि और चमत्कारी उपचार (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम, 1954’ के तहत इस तरह के निश्चित इलाज के दावे करना कानूनन प्रतिबंधित है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को भ्रमित होने से बचाने और सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए ऐसे विज्ञापनों पर सख्त रोक आवश्यक है। जांच में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद FDA की टीम ने 45,970 रुपये मूल्य का पूरा दवाइयों का स्टॉक जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।