logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Vathoda Hit & Run Case: इलाज के दौरान बच्ची की भी हुई मौत, मृतकों की संख्या तीन पहुंची


नागपुर: वाठोडा हिट एंड रन मामले (Vathoda Hit & Run Case) में घायल बच्ची का इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना के बाद बच्ची का इलाज मेडिकल अपस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां आज उसकी मौत हो है। बच्ची की मौत के बाद दुर्घटना में मरने वालो की संख्या तीन हो गई है।

क्या है पूरा मामला? 
नागपुर में फ़िलहाल हिट एंड रन की घटनाएं चर्चा में है। एक बाद एक नए-नए हादसे सामने आ रहे है। पिछले रविवार वाठोडा पुलिस थाना अंतर्गत दिघोरी नाका के पास रात करीब 12 बजे एक युवक ने लापरवाही से कार चलाते हुए फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कुचल दिया था। इतना ही नहीं बल्कि इस हादसे के बाद आरोपी  घटनास्थल से भागने के चक्कर में अपनी कार को निकालने लगा जिससे और लोग भी घायल हो गए। इस भीषण हादसे में एक बच्चा समेत दो लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि सात लोग गंभीर रूप जख्मी हुए थे, जिनका इलाज मेडिकल अस्पताल में चल रहा है।