logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

प्रकाश नगर में हुई गोलीबारी में सब्जी विक्रेता की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, ठेले लगाने को लेकर प्रतिस्पर्धा के चलते हुआ विवाद


नागपुर: मानकापुर थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर सब्जी बाजार में गुरुवार रात को हुए गोलीकांड और हत्या की वारदात सब्जी ठेले लगाने के विवाद से जुड़ी थी। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि कुछ अपराधी प्रवृत्ति के लोग प्रकाश नगर और नागपुर के विभिन्न सब्जी बाजारों में व्यवसाय कर रहे थे। ठेले लगाने को लेकर उनमें प्रतिस्पर्धा और विवाद होता था, जो इस हत्या की वजह बनी।

घटना के दौरान चार हमलावरों ने रिवॉल्वर और धारदार हथियारों से सब्जी विक्रेता सोहेल खान पर हमला किया। गोली लगने और बार-बार चाकू से किए गए वार के कारण सोहेल खान की मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में उसका एक सहयोगी मोहम्मद सुल्तान भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गले के पास गोली लगी थी। ज़ोन-2 के पुलिस उपायुक्त राहुल मदने ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में भूषण बहार उर्फ बाळू मांजरे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। हत्या में इस्तेमाल की गई रिवॉल्वर और धारदार हथियार जब्त कर लिए गए हैं।

इस हत्याकांड का पुराना आपराधिक कनेक्शन भी सामने आ रहा है। मृतक सोहेल खान पर वर्ष 2019 में नागपुर के कुख्यात बदमाश लकी खान पर गोली चलाने का आरोप था। ऐसे में पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं यह वारदात उसी पुरानी रंजिश का नतीजा तो नहीं। पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है।