logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, व्यक्ति गिरफ्तार


नागपुर: वाठोडा में पुलिस अधिकारी से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक स्थानीय व्यक्ति ने बेवजह हंगामा करते हुए पुलिस अधिकारी के साथ गाली-गलोच के बाद मारपीट की। 

बीती रात बहादुर रोड स्थित टीचर्स कॉलोनी में एक सड़क दुर्घटना हुई थी। घटनास्थल पर गड्ढे गिरने से एक दिव्यांग युवक, अश्विन गेडाम की मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद स्थानीय निवासी वाठोडा पुलिस स्टेशन पहुंचे और इसकी जानकारी दी। 

जानकारी मिलने के बाद वाठोडा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसी दौरान वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पंचनामा करने के काम के चलते पुलिस ने जमा हुए लोगों को वहां से जाने के लिए कहा। पुलिस लोगों को हटाने लगी, उसी दौरान वहां मौजूद बाबा बोकडे नमक व्यक्ति ने पुलिस के काम हस्तक्षेप करते हुए वाद-विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद बोकडे पुलिस अधिकारी को गाली देने लगा। 

मामला बिगड़ता देख पुलिस निरीक्षक कृष्णा सालुंखे विवाद कर रहे व्यक्ति बोकडे को ले जाने लगे। तभी बोकडे ने पुलिस अधिकारी से मारपीट शुरू कर दी, जिसका वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। मारपीट का यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। 

पुलिस ने बाबा बोकडे के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा डालने और गाली-गलोच करने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जाँच वाठोडा पुलिस कर रही है।