logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: बुजुर्ग पिता के साथ बेटे ने की मारपीट, पत्नी बैठकर देखती रही; वीडियो हुआ वायरल


नागपूर: नागपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में एक बेटा अपने बुज़ुर्ग पिता की बेरहमी से पिटाई करता हुआ नज़र आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बुज़ुर्ग पिता सोफ़े पर बैठे हैं और उनका बेटा टी-शर्ट और बरमूडा पैंट पहने  बार-बार उनके गाल पर थप्पड़ जड़ रहा है।

यह सिलसिला एक बार नहीं बल्कि कई बार होता है। पिता हाथ जोड़कर बेटे से रुकने की विनती करते हैं, लेकिन बेटा लगातार मारता रहता है। वीडियो में यह भी साफ़ दिख रहा है कि कभी वह पिता के बाल, कान और गर्दन पकड़कर भी उन्हें पीटता है। इसी  बीच उसकी माँ  एक बार उठकर बेटे को रोकने की कोशिश करती हैं, लेकिन वह भी उसे नहीं रोक पातीं।

यह वायरल वीडियो नागपुर के शांति नगर पुलिस थाना अंतर्गत  के मुदलियार चौक परिसर का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद पुलिस युवक के घर  पहुंची, जहाँ यह घटना हुई। हालाँकि, पिता ने पुलिस से कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और वह शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहते हैं। माँ ने भी पुलिस से कहा कि यह उनका घरेलू मामला है और किसी ने शिकायत नहीं की, तो पुलिस क्यों आई। फिर भी, पुलिस ने बेटे को मौके पर ही कड़ी फटकार लगाई और दोबारा ऐसा न करने की सख़्त चेतावनी दी है।