logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कारागार विभाग की विजिलेंस टीम ने भी किया सेंट्रल जेल में सर्च


नागपुर -नागपुर सेंट्रल जेल में मोबाइल की बैटरियां और गांजा ले जाते समय मकोका आरोपी सूरज कावले को पकड़ा गया था। जिसके बाद पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के निर्देश पर जेल में सर्च कार्यवाही भी की गई। इस घटना के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच गया और गुरुवार को जेल में छानबीन करने के लिए पुणे कारागार विभाग से विजिलेंस की एक टीम पहुंची। इस टीम ने जेल के बैरक के बाहर एक मोबाइल फोन,सिम कार्ड और तीन बैटरी जब्त की हैं।

सेंट्रल जेल में कुछ दिन पहले एक मकोका के कैदी के पास से गांजा और बैटरियाँ पकड़ी गई थी। यह कैदी कोर्ट में पेशी से वापस जेल में ले जाते समय जेल परिसर में ही चेकिंग के दौरान पकड़ा गया था। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने जेल में सर्च अभियान भी चलाया। जेल के अंदर 300 पुलिस कर्मचारी और अधिकारियों ने जाकर कोने कोने की जांच की। परंतु उसमें केवल 5 ग्राम गांजा ही एक कैदी के पास मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को पुणे कारागृह विभाग से विजिलेंस की एक टीम सेंट्रल जेल में दाखिल हुई जिसने दोबारा पूरी जेल परिसर की बारीकी से जांच की। इस जांच में जेल के सर्कल नंबर 1 में बड़ी गोल बैरक के बाहर एक मोबाइल फोन मिला है जिसमें सिम कार्ड भी मौजूद है। साथ ही इस तलाशी अभियान में तीन और बैटरियां भी मिली है।


अभी तक की गई जांच में कुछ चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जिसमे जेल में बैठे आरोपी मुंबई से लेकर गढ़चिरौली तक मोबाइल फोन से बात कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने अभी तक करीब 9 लोगों को भी गिरफ्तार किया है जिन्हें 10 सितंबर तक पुलिस कस्टडी रिमांड में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। सूत्रों का दावा है कि जेल के भीतर एक कुआं है जहां किसी भी प्रकार की जांच शुरू होने पर आपत्तिजनक वस्तुओं को इस कुएं में फेंक दिया जाता है। अब पुलिस जेल के अंदर से जिन जिन नंबरों पर कॉल किया गया है उन सभी से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है । आने वाले समय में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की जानकारी सूत्रों ने दी है।