logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Vinay Punekar Murder Case: मुख्य आरोपी हेमंत शुक्ला आखिर हुए गिरफ्तार, चार महीने बाद लुधियाना से पकड़ा गया


नागपुर: नागपुर के चर्चित विनय पुणेकर हत्याकांड का मुख्य आरोपी शार्प शूटर हेमंत शुक्ला आखिरकार पुलिस के हाथ लग ही गया. पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से शुक्ला को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने अपनी प्रेमिका साक्षी ग्रोवर से अवैध संबंध होने के संदेह में 23 फरवरी को राजनगर में फोटोग्राफर विनय पुणेकर की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी और तब से ही वह फराह था.

नागपुर के राजनगर परिसर में 23 फरवरी को फोटोग्राफर विनय पुणेकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हालांकि इस हत्या के मामले में पुलिस ने साक्षी ग्रोवर नामक महिला को गिरफ्तार किया था और उसने पूछताछ में बताया था कि उसके प्रेमी हेमंत शुक्ला ने विनय पुणेकर की हत्या की थी.हालांकि इस घटना के बाद से ही हेमंत शुक्ला फरार चल रहा था.

दरअसल, हेमंत शुक्ला को संदेह था कि उसकी गर्लफ्रेंड साक्षी ग्रोवर का विनय पुणेकर के साथ अवैध संबंध है. और वह उसकी हत्या करने के इरादे से ही पहले नागपुर में साक्षी से मिला और उसके बाद साक्षी ही उसे विनय पुणेकर के घर पर लेकर गई थी. जहां हेमंत शुक्ला ने अपनी पास की रिवाल्वर से दो गोली फायर कर विनय पुणेकर की हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया.

हालांकि फरार होने में भी साक्षी ग्रोवर ने उसकी मदद की थी. घटनास्थल से भागते हुए आरोपी के सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगे थे और इसके बाद ही पुलिस साक्षी ग्रोवर तक पहुंची थी. इस हत्या के बाद  से ही नागपुर पुलिस शार्प शूटर हेमंत शुक्ला की तलाश कर रही थी. आखिरकार पुलिस की यह तलाश रंग लाई और जानकारी मिलते ही पंजाब के लुधियाना से हेमंत शुक्ला को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. उसे आज पुलिस नागपुर लाने वाली है जहां उसे कोर्ट के सामने पेश कर पुलिस कस्टडी रिमांड लिया जाने वाला है.