logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

वाडी पुलिस ने दो अपराधियों को दो पिस्टल पर 5 जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, हथियार मुहैया करवाने वाले तस्कर की भी हो रही तलाश


नागपुर: नागपुर के वाड़ी पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से दो पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस  कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच के दौरान ही हथियार मुहैया करवाने वाले तस्कर के नाम का भी खुलासा हुआ है जिसकी भी तलाश की जा रही है। 

गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों के नाम  अल्केश गजभिए और पीयूष मलवंडे है। दोनों पर पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या के प्रयास और मारपीट जैसे अपराध शामिल हैं। वाडी पुलिस थाने में तैनात पुलिस हवलदार अजय पाटिल को गुप्त सूचना मिली थी कि अल्केश गजभिए नामक व्यक्ति के पास अवैध हथियार है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने इस्माइल लेआउट, वडधामना इलाके में ट्रैप लगाकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान अल्केश के पास से एक पिस्टल, पाँच जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।  पूछताछ में अल्केश ने खुलासा किया कि उसने यह हथियार यशोदरा नगर में रहने वाले अपने दोस्त समीर शेख उर्फ ‘येड़ा’ से खरीदा था। इतना ही नहीं, उसने एक पिस्टल अपने दूसरे दोस्त पीयूष मलवंडे को भी दी थी। इसके बाद पुलिस ने जुनी शुक्रवारी, कोतवाली क्षेत्र में छापा मारकर पीयूष मलवंडे को भी गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से भी एक पिस्टल बरामद की गई।

दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। बताया जा रहा है कि जेल से छूटने के बाद पीयूष ने प्रॉपर्टी डीलिंग का धंधा शुरू किया था और प्रभाव जमाने के लिए उसने हथियार खरीदे थे। पुलिस अब इस मामले में हथियार सप्लायर समीर शेख उर्फ ‘येड़ा’ की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।