logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: एमडी तस्करी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, एक देसी कट्टा और मॉउजर सहित 13 जिंदा कारतूस किए बरामद


नागपुर: नागपुर क्राइम ब्रांच के एनडीपीएस दस्ते ने पेट्रोलिंग के दौरान मिली गुप्त जानकारी के बाद वाठोड़ा परिसर में एमडी तस्करी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक देसी कट्टा और मॉउजर सहित 13 जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किये हैं. एमडी तस्करी के मामले में उसका एक अन्य साथी अभी भी फरार है जिसकी तलाश भी पुलिस कर रही है. पकड़े गए इस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए  वाठोड़ा पुलिस के हवाले किया गया है.

नागपुर के पांच पावली पुलिस थाना अंतर्गत एनडीपीएस दस्ते ने 16 जून की रात एमडी तस्करी करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इस मामले में उनके पास से करीब 306 ग्राम एमडी मिली थी. पूछताछ में इस मामले में जुबेर अफसर शेख, सानू सलाउद्दीन काजी और शेख अतीक नामक आरोपियों के भी लिप्त होने की जानकारी पुलिस को लगी थी. तब से ही पुलिस उनकी भी तलाश कर रही थी. 

बीती रात क्राइम ब्रांच के एनडीपीएस दस्ते को फिर एक बार जानकारी मिली  कि इस मामले में वांछित आरोपी शांति नगर निवासी शेख आतिक वाथोड़ा परिसर में रह रहा है. इसी सूचना पर पुलिस ने छापा मार कारवाई कर शेख आतीक को गिरफ्तार कर लिया. उसकी तलाशी लेने के बाद एक देसी कट्टा, एक माउजर तथा 13 जिंदा कारतूस पुलिस के हाथ लगे हैं. आरोपी को गिरफ्तार कर उसे आगे की कार्रवाई के लिए वाथोड़ा पुलिस के हवाले किया गया है.