logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: गांजा तस्करी के कई मामलों में वांछित अपराधी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई


नागपुर: नागपुर लोहमार्ग पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने गांजा तस्करी के एक मामले में एक तस्कर को ओडिशा से गिरफ्तार किया है. जुलाई महीने में रेलवे पुलिस ने नागपुर रेलवे स्टेशन से चार लोगों को गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया था और इस गांजे को ओडिशा के पकड़े गए इस तस्कर ने ही उन्हें मुहैया करवाया था.

नागपुर रेलवे स्टेशन पर लोहमार्ग पुलिस ने 13 जुलाई को चार आरोपियों को ट्रेन में गांजा तस्करी करते हुए  पकड़ा था. पकड़े गए इन आरोपियों में रविंद्र राय, अमित कुमार द्वारका प्रसाद मिश्रा, भारतेंदु सिंह और विवेक विक्रम सिंह राजा का समावेश था. उनके पास से करीब 32 किलो गांजा मिला था. 

पूछताछ में उन्होंने इस  गांजे को अपने उड़ीसा में रहने वाले नेपाली नामक साथी से लेने की बात पुलिस को बताई थी. उसके बाद से ही स्थानीय अपराध शाखा की टीम ओडिशा में दो बार इस तस्कर की तलाश में गई थी बावजूद इसके वह उनके हाथ नहीं लग पाया था. 

हालांकि एक बार दोबारा उड़ीसा के नक्सली ग्रस्त भाग में जाकर टीम ने नेपाल जगदीप दुर्गा नामक इस गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. बताया जा रहा है कि गांजा तस्करी के कई मामलों में वह वांछित था परंतु अब तक वह कभी भी पुलिस के हाथ नहीं लग पाया था.