logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में वांछित अपराधी, देशी कट्टा और हाथीमर चाकू बरामद


नागपुर: हत्या के प्रयास और छेड़खानी के एक मामले में वांछित एक अपराधी को क्राइम ब्रांच की यूनिट 1 की टीम ने देशी कट्टे और हाथीमर चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया इस आरोपी का नाम हिमांशु रविशंकर चंद्राकार है।  

पुलिस को गजानन नगर, प्रताप नगर निवासी आरोपी हिमांशु रविशंकर चंद्राकार (29) के प्रताप नगर थाना अंतर्गत टेलीकॉम नगर में आने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची जहां आरोपी टेलिकॉम नगर में सिंधी रेसिडेन्सी के सामने एक खाली प्लाट पर खड़ा मिला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद जब रिकॉर्ड खंगाला गया तब पता चला कि आरोपी पर पहले से छेड़खानी और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के पास कुल 16400 रुपये की सामग्री जब्त की है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए प्रताप नगर पुलिस के हवाले किया गया है।