logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वांछित एमडी तस्कर तबरेज आलम गिरफ्तार


नागपुर: एमडी तस्करी में लिप्त एक वांछित तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान मिली गुप्त जानकारी के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पकड़ा गया आरोपी तबरेज अफरोज टीपू अफरोज आलम (33) नाईक रोड, महल, कोतवाली निवासी बताया जा रहा है। 

क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने 18 जून 2024 को हुड़केश्वर के बहादुरा फाटा उमरेड रोड स्थित पवन पुत्र नगर में एक एक्टिवा गाड़ी पर तीन आरोपियों को एमडी तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया था। आरोपियों में रोहन सुरेश ढाकुलकर (28) शुभम सुरेश ढाकुलकर (31) पवन पुत्र नगर, उमरेड रोड और वेदांत विकास ढाकुलकर (24) नेताजी मार्केट जानकी टॉकीज के पीछे धंतोली निवासी का समावेश था। 

इन तीनों के पास से 51 ग्राम 11 मिलीग्राम एमडी पुलिस ने बरामद की थी। पूछताछ में आरोपियों ने तबरेज आलम की से इस एमडी को खरीदने की जानकारी पुलिस को दी। उसके बाद से ही पुलिस तबरेज आलम की तलाश करी थी। मंगलवार को पुलिस को जानकारी मिली कि तबरेज धंतोली परिसर स्थित नेल्सन हॉस्पिटल के पास घूम रहा है । 

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया। उसे आगे की कार्रवाई के लिए धंतोली पुलिस के हवाले किया है। बताया जा रहा है। इससे पहले भी तबरेज के खिलाफ एमडी तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।