logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Wardha

Wardha: शराब के नशे में टावर पर चढ़ा युवक, जमकर मचाया उत्पात


वर्धा: शराब के नशे में युवक ने टावर पर चढकर अच्छाखासा उत्पात मचाया़ उक्त वाकिया विरुल आकाजी में बुधवार की दोपहर सामने आते ही खलबली मच गई़ जानकारी के अनुसार अचानक एक युवक नशे की हालत में गांव के मोबाईल टावर पर चढ गया। यही नहीं तो टॉवर के ऊपर के हिस्से तक पहुंच गया। यह बात ध्यान में आते ही ग्रामीणों ने मोके पर भिड की़ उसे निचे उतारने के लिए आवाज लगाने लगे।

लोगों को देखकर युवक हाथ छोडकर जोर जोर से चिल्ला रहा था। इससे वह निचे गिरने का डर लोगों को परेशान करने लगा़ टावर कर्मियों ने पुलिस पटेल को सूचना दी़ 112 पर डायल कर सूचना की गई़ करिब आधे घंटे तक यह हंगामा चलते रहा़ पश्चात पुलिस आने के डर से आखिरकार युवक निचे उतरा़ इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली़ पश्चात पुलिस व ग्रामीणों ने उसे समझाईश देकर घर पहुंचाया।