logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: जंगली सूअर को बचाते टैंकर से टकराई कार, पति-पत्नी सहित बच्चों की मौत


वर्धा: वर्धा तहसील के तरोदा में बड़ा हादसा हो गया। जहां जंगली सुआर को बचाने के चक्कर में कार सामने से आरहे टैंकर से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार पति-पत्नी सहित दो बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रशांत वैद्य, पत्नी प्रियंका वैद्य, बेटा प्रियांश (6) और बेटी माही (3) शामिल है। मृतक प्रशांत महाराष्ट्र पुलिस में कॉन्स्टेबल पद पर कार्यरत थे, फ़िलहाल उनकी तैनाती वडनेरा पुलिस स्टेशन में थी। यह हादसा सोमवार रात 11 बजे हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वैद्य अपने परिवार के साथ मंडगांव स्थित श्री राम मंदिर में उत्सव और महाप्रसाद कार्यक्रम में आए थे। महाप्रसाद कार्यक्रम समाप्त करने के बाद वे अपनी स्विफ्ट गाड़ी क्रमांक एमएच 40-3603 से लौट रहे थे। वर्धा के निकट पहुंचते ही मांडगांव के पास सड़क के बीच में एक जंगली सूअर कार के सामने आ गया। इसे बचाने की कोशिश की. तभी कार विपरीत दिशा से आ रहे एक टैंकर से टकरा गई। पत्नी और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। 

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण दौड़कर आ गए। उन्होंने पुलिस विभाग को सूचित किया और एम्बुलेंस बुलाई। उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया। वहीं प्रशांत मधुकर वैद्य और उनकी बेटी को पहले सेवाग्राम के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया,हालांकि, हालत गंभीर होने के बाद दोनों को इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया। लेकिन आज सुबह इलाज के दौरान वैध और बच्ची की मौत हो गई। 

प्रशांत वैद्य अपने परिवार के साथ वर्धा के प्रताप नगर इलाके के निवासी थे। हादसे में पूरा परिवार समाप्त होने के कारण हर जगह शोक और दुख व्यक्त किया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त कार की स्थिति सामने से देखने पर स्पष्ट हो रही है। सोमवार रात को हुई दुर्घटना का दृश्य भयावह है। दुर्घटना का कारण बनने वाला जंगली सूअर भी वहीं कुचलकर मर गया।