logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: टमाटर के पैसे माँगना पड़ा भारी, आरोपी ने किया चाकू से हमला


वर्धा: इस समय टमाटर की कीमत आसमान छू रही है। मार्केट में टमाटर 200 से 2500 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इस कारण व्यापारी टमाटर की खरीद-बिक्री नगद में कर रहे हैं। हालांकि, एक व्यापारी को टमाटर के पैसे माँगना भारी पड़ गया। आरोपी ने व्यापारी पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यापारी का नाम शुभम मनोहर ताम्टे है। 

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित की हिंगणघाट में सब्जी बेचने की दूकान है। वहीं गांव के ही विलास थुराटकर ने उससे चार कैरेट टमाटर ख़रीदे थे और पैसे बाद में देने की बात कही थी। सोमवार को ताम्टे  आरोपी से पैसे मांगने पहुचे। तब आरोपी ने बाद में देने की बात कही, लेकिन व्यापारी ने इनकार करते हुए तुरंत पैसे की मांग रखी। 

इसी को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में आकर आरोपी विलास ने अपने पास मौजूद सब्जी काटने वाले चाकू से शुभम पर वार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस हमले में व्यापारी घायल हो गया। इसके बाद वह तुरंत पुलिस थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।