logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वर्धा पुलिस को क्षत विक्षत हालत में मिला अज्ञात शव, व्यापारी निराला सिंह के होने की आशंका


नागपुर: वर्धा पुलिस के अंतर्गत आने वाली आरवी पुलिस को एक अज्ञात शव मिला है जिसकी पहचान करना मुश्किल है क्योंकि शव की हालत बेहद खराब है. शव का पोस्टमॉर्टम कल वर्धा के मेडिकल हॉस्पिटल में किया गया है. अब इसको लेकर नागपुर ग्रामीण पुलिस को आशंका है कि यह कोंढाली दोहरे हत्याकांड में से एक व्यापारी निराला सिंह की हो सकती है.    

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विशाल अनंद ने जानकारी दी है कि कोंढाली के दोहरे हत्याकांड में आरवी पुलिस को जो लाश मिली है वह संभवतः व्यापारी निराला सिंह की हो सकती है.

नागपुर ग्रामीण पुलिस ने वर्धा पुलिस से आग्रह किया है कि फॉरेंसिक जाँच कर डीएनए सैंपल लेकर यह पता किया जाए कि यह निराला सिंह का ही शव है फिर हम आगे की कार्रवाई करेंगे.

एसपी ने बताया कि अपराधी ओंकार के खिलाफ धोखाधड़ी संबंध में कई शिकायतें मिली हैं और अब हत्या के मामलों में भी होने से अपराधियों के विरुद्ध मकोका के तहत कार्रवाई की जाएगी. 
   
ज्ञात हो की कुछ दिनों पहले नागपुर के दो व्यापारियों का चिटणवीस सेंटर के पास से अपहरण किया गया था और बाद में एक व्यापारी अम्बरीश देवदत्त का शव वर्धा में नदी के पास मिला था.