logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Wardha

Wardha: दहशत फैला रहे तीन अरेस्ट


वर्धा: पुलिस विभाग ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष मुहिम हाथ में ली है़ पिछले चौबीस घंटो में पुलिस ने विविध थाना क्षेत्र में तीन लोगों को हिरासत में लिया़ उनसे हथियार बरामद किये गये़ शहर पुलिस ने इतवारा बाजार निवासी साहिल उर्फ गोलु मुन्ना पुरोहित (24) को पकडा गया़ वह हाथ में तलवार लहराते हुए दहशत फैला रहा था.

पुलिस ने उसे दबोच कर तलवार जब्त कर ली़ दूसरी कार्रवाई को बुरड मोहल्ला परिसर में अंजाम दिया गया़ जहां से पवन देविदास वलके (31) को पकडा गया़ वह आनेजानेवाले लोगों को चाकू का धाक दिखाते हुए डरा रहा था़ पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर चाकू जब्त कर लिया.

तिसरी कार्रवाई को हिंगनघाट पुलिस ने अंजाम दिया़ हिंगनघाट के शास्त्री वार्ड निवासी अतुल संभाजी पेटकर (30) को पुलिस ने धरदबोचा़ उससे एक नुकिला चाकू जब्त किया गया़ तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी गई.