logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: युवक ने तलवार से काटा केक, पुलिस ने किया गिरफ्तार


वाशिम: समाज में शांति व सुव्यवस्था बनाए रहने के लिए व कानून का राज्य अबाधित रखने के लिए जिला पुलिस दल हमेशा सतर्क है। कानून का पालन नहीं करनेवालों के खिलाफ निरंतर कार्रवाइयां की जा रही है़  इस पृष्ठभूमि पर सार्वजनिक रोड पर तलवार से केक काटकर समाज में दहशत फैलाने का प्रयास करनेवाले युवक से एक तलवार जब्त करके युवक के खिलाफ शहर पुलिस थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है़। 

स्थानीय अपराध शाखा पुलिस को सूचना मिली थी कि सार्वजनिक रोड पर एक युवक ने तलवार से केक काटकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर शांति व्यवस्था में बाधा डालते हुए दहशत फैलाने का प्रयास किया है। जिससे पुलिस ने उक्त युवक की जानकारी लेकर आरोपी युवक अजय भालेराव (21) निवासी महात्मा फुले चौक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लेकर पंचों के समक्ष धारदार तलवार जब्त की गई।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह, अतिरिकत पुलिस अधीक्षक भारत तांगडे के मार्गदर्शन में एलसीबी के पीआई रामकृष्ण महल्ले के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक रमाकांत खंदारे सहित पुलिस कर्मचारी प्रशांत राजगुरू, ज्ञानदेव मात्रे, महेश वानखेडे, विठ्ठल महाले ने की है़। नागरिकों ने अवैध शस्त्र धारकों की जानकारी पुलिस नियंत्रण कक्ष, वाशिम अथवा डायल नंबर 112 को देने का आवाहन वाशिम जिला पुलिस दल ने किया है।