logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रिश्ते में अड़चन बन रहे पति को पत्नी के प्रेमी ने की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: प्यार में बाधक बने प्रेमीक के पति को प्रेमी ने पहले अगवा किया और फिर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आत्महत्या दिखाने के  लिए उसकी लाश को जंगल में लटका दिया। वहीं  हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी और प्रेमिका सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान  विजय रूपराव ठाकरे (38, कलमेश्वर) निवासी है। वहीं आरोपियों में  पत्नी मेघा (30), प्रेमी शरद सूर्यभान ठाकरे (28),  रुक्षपाल सेवकदास पाटिल और केशव दिलीप भोयर हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक विजय ठाकरे किसान हैं और उनकी शादी कनेरडोल की मेघा (30) से हुई है। उनका एक बेटा है। इसी दौरान मेघा की गांव में रहने वाले शरद सूर्यभान ठाकरे (28) से जान पहचान हो गई। रिश्ते में भाभी लगने के कारण वह हमेशा  घर आया करता था। इसी दौरान उनकी दोस्ती हो गई। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों के प्यार के चर्चे गांव में हो रहे थे। तो विजय ने उससे कई बार पूछा। लेकिन, उसने यह कहकर समय काट दिया कि यह केवल दोस्ती थी।

एक साल पहले विजय ने शरद और मेघा को घर पर अकेले चर्चा करते देखा था। इसलिए उसने मेघा को पीटा और शरद से रिश्ता तोड़ने के लिए कहा। हालांकि, मेघा सुनने को तैयार नहीं थी। दोनों गुपचुप तरीके से मिल रहे थे। अनैतिक संबंध को लेकर हुए विवाद के चलते एक साल पहले मेघा घर छोड़कर मायके चली गई। मइके जाने के बाद मेघा और शरद बिना किसी रोकटोक के मिलने लगे। इसकी जानकारी विजय को मिली। 15 अप्रैल को विजय मेघा के घर गया और वहां उसकी कहासुनी हो गई।


मेघा ने अपने प्रेमी को फोन किया और अपने पति विजय को 'गेम' करने के लिए कहा। मेघा के प्यार में अंधे हुए शरद तुरंत अपने दो दोस्तों के साथ वहां पंहुचा और विजय का अपहरण कर लिया। इसके बाद सभी आरोपी उसे लेकर जंगल पहुंचे और गाला दबाकर हत्या कर दी। वहीं आत्महत्या दिखाने के लिए सभी ने उसका शव जंगल में पेड़ से लटका दिया। जांच करते समय पुलिस को मृतक की पत्नी पर शक हुआ और उसे हिरासत में लिया। पूछतछ में उसने सारी सच्चाई बता दी। इसके बाद कलमेश्वर पुलिस ने प्रेमी सहित दोनों साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया।