logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पत्नी को नारियल काटने वाले चाकू से मारा, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज; नंदनवन थाना परिसर की घटना


नागपुर: साली को उधार दिए पांच लाख रुपए को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपनी पत्नी के सिर पर नारियल काटने वाले चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. यह दिल दहला देने वाली वारदात नागपुर के  हसनबाग में हुई. नंदनवन पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है.

जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान मशेर रमजान शेख  के रूप में हुई है, जो हसनबाग का ही रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक, छह महीने पहले मशेर ने अपनी पत्नी रेशमा की बहन आसमा को घर के निर्माण कार्य के लिए पांच लाख रुपए उधार दिए थे. यह रुपए लौटाने में आसमा को विलंब हो रहा था, जिससे मशेर लगातार गुस्से में था. वह अक्सर इसी बात को लेकर अपनी पत्नी रेशमा से झगड़ा करता था और उसकी पिटाई भी करता था। 

एक दिन पहले इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच बहस शुरू हुई, जो जल्द ही हिंसक हो गई. गुस्से में आगबबुला होकर मशेर ने रसोई से नारियल काटने का बड़ा चाकू उठाया और रेशमा के सिर पर वार कर दिया. हमले में रेशमा गंभीर रूप से जख्मी हो गई.

आस-पड़ोस के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद नंदनवन पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल रेशमा को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करते हुए आरोपी मशेर रमजान शेख को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच कर रही है.