logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: दो महीने से मायके में थी पत्नी, अचानक आ धमका पति, चाकू से वार कर किया घायल


अकोला: मुर्तिजापुर तहसील के उमरी अरब में पति द्वारा दो महीने से अपनी मां के साथ रह रही अपनी पत्नी को चाकू से मारने की कोशिश करने की घटना हुई है. इस घटना की शिकायत ग्रामीण पुलिस में दर्ज कराई गई. इस मामले में आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़ित का ससुराल बार्शीटाकली तहसील के मोरल में है. पति से कई दिनों से चल रही अनबन के कारण वह पिछले दो महीनों से मुर्तिजापुर के उमरी अरब में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी. आरोपी पति रामा राउत अचानक एक दिन मोटरसाइकिल से उमरी आ पहुंचा. उस समय पीड़ित पत्नी और उसकी बड़ी बहन दोनों आंगन में खड़ी थीं. तभी आरोपी पति रामा राउत हाथ पकड़कर यह कहते हुए घर के अंदर ले गये कि “मैं तुमसे बात करना चाहता हूं.”

वहां ले जाकर उसने जान से मारने की नियत से उसके सिर और आंख के पास चाकू से वार कर दिया. जब पीड़ित की बड़ी बहन ने रामा से अपनी बहन को छुड़ाने की कोशिश की तो ने उसकी भी पिटाई कर दी.

इसके बाद घायल अवस्था में पत्नी को इलाज के लिए मुर्तिजापुर के एक अस्पताल ले जाया गया, उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे आगे के इलाज के लिए अकोला ले जाया गया. पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर लिया है.