logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर एयरपोर्ट पर 1 किलो 270 ग्राम सोने के साथ पकड़ी गई महिला, बेल्ट में पेस्ट फॉर्म में छुपाया गया था


नागपुर: नागपुर एयरपोर्ट पर फिर एक बार कस्टम विभाग ने सोना तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश करते हुए एक महिला यात्री के पास से करीब 1 किलो 270 ग्राम सोना पकड़ा है। पकड़ी गई यह महिला यात्री एयर अरेबिया की फ्लाइट से शाहजाह से नागपुर एयरपोर्ट पर पहुंची थी। यह सोना पेस्ट फॉर्म में एक बेल्ट में छुपा कर लाया जा रहा था। कस्टम विभाग ने महिला का पासपोर्ट मोबाइल फोन जप्त किया है और उसे इस मामले में आगे की पूछताछ की जा रही है।

एयरपोर्ट पर सोना तस्करी करते पकड़ी गई इस महिला यात्री का नाम रेशमा सावली शेख है जो कि मुंबई की रहने वाली है। शुक्रवार तड़के एयर अरेबिया की फ्लाइट से यह महिला यात्री शारजाह से नागपुर एयरपोर्ट पर पहुंची थी। महिला एयरपोर्ट पर चेक पॉइंट से बाहर निकल ही रही थी कि कस्टम अधिकारियों को उस पर कुछ संदेह हुआ जब इसकी बारीकी से जांच की गई तो बेल्ट में पेस्ट फॉर्म में छिपा कर लाया गया सोना कस्टम के अधिकारियों के हाथ लगा। सोना तस्करी के लिए काले कपड़े का  बेल्ट विशेष रूप से तैयार किया गया था। 

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी यह महिला यात्री सिंगापुर की शैर पर जा चुकी है। पूछताछ में पता चला है कि यह महिला मुंबई में एक ब्यूटी पार्लर से जुड़ी है और दुबई में पहली बार गई थी। कस्टम विभाग ने महिला का पासपोर्ट, मोबाइल फोन जप्त किया है और उससे इस मामले में आगे की पूछताछ की जा रही है। सोना तस्करी के मामले इन दिनों नागपुर एयरपोर्ट पर काफी बढ़ गए हैं। हालांकि लंबे समय बाद किसी महिला  तस्कर को सोना तस्करी करते हुए कष्ट विभाग ने एयरपोर्ट पर पकड़ा है।