logo_banner
Breaking
  • ⁕ अम्मा की दरगाह में 'दरिंदगी'! उर्स में आई महिला से गैंगरेप और जबरन धर्मांतरण; संचालक समेत 3 गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: जिले की प्यास बुझाएगा गोसे खुर्द बांध, 40 क्यूसेक पानी छोड़ा गया ⁕
  • ⁕ युद्ध की परिस्थिति है, ईंधन का संकट है और कांग्रेस के पास बहुमत नहीं; बावनकुले बोले- चुनाव एक तरफा है, इसलिए होने दें निर्विरोध ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चा बेचने का पाप छुपाने के लिए दरिंदे ने 15 वर्षीय पीड़िता का किया 'मुंडन' ,मुख्य मास्टरमाइंड अजय फुलझेले को पुलिस ने दबोचा ⁕
  • ⁕ बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम ⁕
  • ⁕ Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: जंगल में मिला महिला का शव, प्रेमी पर हत्या करने का संदेह, हिरासत में संदिग्ध


यवतमाल: रालेगांव तहसील के पिम्परी की रहने वाली एक विवाहित महिला की बेरहमी से हत्या कर, उस महिला का शव सोनुर्ली के जंगल में फेंकने की घटना हुई है। इस मामले में संदिग्ध आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।   

मृतक महिला की पहचान पिंपरी निवासी आरती शरद कोवे के रूप में हुई है। महिला का शव शनिवार दोपहर को सोनुर्ली जंगल क्षेत्र में कुछ लोगो को दिखाई दिया। शव के मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद रालेगाव पुलिस और स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 

मृतक महिला के गले, पीठ और छाती शरीर पर चाकू के घाव थे, जिससे हत्या होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने महिला के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की तब पता कि उसका प्रेम संबंध था। इस मामले में संदिग्ध आरोपी गणेश येपारी को हिरासत में लिया गया, और उससे पूछताछ की गई। 

पूछताछ के दौरान गणेश ने आरोप कबूल नहीं किया है। हालांकि, पुलिस का संदेह है कि वह हत्या में शामिल हो सकता है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर करेगी।