logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: यशोधरा नगर पुलिस ने किया चोर गिरोह का पर्दाफाश, करीब चार लाख रुपये का माल


नागपुर: शहर के यशोधरा नगर पुलिस की टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान मिली गोपनीय जानकारी के बाद २ शातिर चोरों को चोरी के माल को बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. पूछताछ में उन्होंने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर नागपुर शहर सहित ग्रामीण भागों में भी चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की कबूली दी. जिसके बाद पुलिस ने उसके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया. आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के करीब चार लाख 74 हजार रूपयों के माल को भी पुलिस ने बरामद किया है. 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राहुल मानिकपुरी और अमर मिश्रा नामक चोर चोरी के टीवी को बेचने के लिए शहर निकले थे. इसकी गुप्त जानकारी यशोधरा नगर पुलिस को मिली थी. कामठी रोड  स्थित भीलगांव परिसर में पुलिस ने ट्रैप लगाकर इन दोनों को गिरफ्तार किया था.पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों अजय कोहड़, लोकेश कोड़ापे और राहुल साहू के साथ मिलकर इस चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की कबूली दी.

आरोपियों ने जरीपटका यशोदरा नगर, वर्धा जिले के सेलू, रामटेक क्षेत्र में चोरी करने की वारदातों को अंजाम देने की कबूली दी है. जिसके बाद चोरी का करीब चार लाख 74 हजार रुपयों का माल भी आरोपियों की निशान देही पर पुलिस ने पकड़ा है. आरोपी गिरोह बनाकर नागपुर शहर सहित ग्रामीण भागों में चोरी की इन वारदातों को अंजाम दे रहे थे.