logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: रालेगांव में पशु तस्करी का भंडाफोड़,12 मवेशियों को किया रेस्क्यू, करीब 23 लाख का माल जब्त


यवतमाल: जिले की रालेगांव तहसील में रविवार को वडकी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे बारह बैल को एक वाहन से सकुशल मुक्त किया और कुल 22 लाख 40 हजार रुपये का माल जब्त किया। यह कार्रवाई पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।वडकी पुलिस को जानकारी मिली थी कि राष्ट्रीय महामार्ग 44 के माध्यम से छत्तीसगढ़, नागपुर, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में अवैध रूप से बैल की परिवहन हो रही है।

इस पर पुलिस ने वडकी उड्डाण पुल के पास जाल बिछाकर वाहन की जांच की, जिसमें वाहन में गोवंश के बैल अत्यंत निर्दयता से कोंब कर रखे गए थे।पुलिस ने वाहन से 12 बैल को मुक्त किया और दो नागपुर निवासी आरोपियों अबिद नूर कुरेशी और जगदीश भीमराव लिंगायत को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के खिलाफ जानवरों के प्रति क्रूरता और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अपर पुलिस अधीक्षक पियूष जगताप, उपविभागीय अधिकारी रामेश्वर वेंजणे, ठाणेदार सुखदेव भोरखडे, पीएसआई प्रशांत जाधव, विनोद नागरगोजे और किरण दासरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।