logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: खेती विवाद में हत्या का प्रयास, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार


यवतमाल: उमरखेड़ पुलिस थाना अंतर्गत खेती के विवाद में व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घायल व्यक्ति की पहचान नत्थू मारोती वाघमारे (59) के रूप में हुई है। वहीँ इस मामले में पुलिस ने आरोपी साहेबराव मारुति वाघमारे (55) सहित दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी और आरोपी के बीच खेती को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन पीड़ित अपने खेत में काम कर रहे था। इसी दौरान आरोपी ने एक बाद फिर पुराने विवाद को बातचीत शुरू की। इस दौरान आरोपियों ने पहले गाली-गलौच की फिर लाठी डंडे से नत्थू पर हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घटना की जानकारी मिलते ही नत्थू के परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जाँच आगे जारी है।