logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जन्म पंजीकरण, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज


यवतमाल: कुछ दिन पहले पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने पुसद के अवैध निवासियों की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की थी। इस कार्रवाई को छह दिन नहीं हुए कि पुसद शहर पुलिस स्टेशन अंतर्गत चार लोगों द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जन्म का पंजीकरण करने का मामला दर्ज किया गया है।

नायब तहसीलदार विवेक गोविंदराव इंगोले (57) की शिकायत आधार पर 12 दिसंबर 2024 से पहले आरोपी सैयद अमीन सैयद इस्माइल, मोहम्मद इमरान मोहम्मद हारुन, शायनाज परवीन शेख बशीर और शेख बशीर शेख महमूद ने जन्म रिकॉर्ड प्राप्त करने के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया था। इसके लिए उन्होंने झूठे और जाली दस्तावेज प्रस्तुत कर प्रशासन को गुमराह और धोखा दिया। 

इसके आधार पर 23 अप्रैल को पुसद शहर पुलिस स्टेशन में आरोपी सैयद अमीन सैयद इस्माइल, मोहम्मद इमरान मोहम्मद हारुन, शायनाज परवीन शेख बशीर और शेख बशीर शेख महमूद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।