logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: खेत में मिला मजदुर का शव, सिर में धारदार हथियार से वार का निशान


यवतमाल: मंगलवार शाम को दिग्रस तहसील के महागाव स्थित खेतों में ईंट भट्टे में काम करने वाले एक मजदूर का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान प्रदीप उर्फ ​​गोलू चौधरी लाख रायजी, दिग्रस निवासी के रूप में हुई है। प्रदीप तहसील के महगाव में एक ईंट भट्टे पर मजदूर के रूप में काम करता था। 

मंगलवार रात को ग्रामीणों ने खेत में एक शव देखे जाने की सूचना दिग्रास पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा किया। मृतक के सर पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया है। पंचनामा पूरा होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए  ग्रामीण अस्पताल भेजा गया, लेकिन, 15 घंटे तक शव का पोस्टमार्टम नहीं होने से अस्पताल में दुर्गंध फैल गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दुर्घटना की आशंका जताई है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस आगे की जांच कर रही है।