logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने बच्ची के साथ की आत्महत्या


यवतमाल: रालेगांव  के चिखली में शराबी पति से तंग आकर एक महिला ने अपनी डेढ़ साल की बेटी के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर रालेगाँव पुलिस ने पंचनामा कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चिखली क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जिसमे एक महिला ने अपनी डेढ़ साल की बेटी के साथ कुए में कूदके आत्महत्या कर ली। 26 वर्षीया धामा का विवाह संजय कराड़े नमक एक चरवाह से हुआ विवाह के बाद कुछ समाये तक दोनो के सब कुछ ठीक चल रहा था।

लेकिन धामा को बेटी होने के बाद से संजय नाराज़ हो गया और उससे शराब की लत लगाई जिसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने लगा। साथ की अपनी डेढ़ साल की बेटी से भी गली गलौच करता था। जिसके चलते धामा बहुत परेशान हो गयी थी। 

शुक्रवार शाम 4 बजे दमा अपनी बेटी मीरा के साथ घर से निकली गई और कुए में कूद गई। धामा के कुएं में कूदने की जानकारी गांव के लोगों ने मृतक के पिता और पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही विवाहिता के पिता और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। 

नागरिकों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला. साथ ही पंचनामा दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के पिता ने अपने दामाद संजय के खिलाफ पुलिस को शिकायत कर मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस अब आगे की छानबीन कर रही है।