logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: घाटंजी महिला हत्या मामले का 24 घंटे में पर्दाफाश, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार


यवतमाल: जिले के घाटंजी के खापरी इलाके के इस्तारी नगर में एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया था। हालांकि, पुलिस की त्वरित जांच में यह हत्या निकली। अनैतिक संबंध के चलते प्रेमी ने ही प्रेमिका की हत्या कर दी, यह पुलिस जांच में सामने आया है और पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक  28 वर्षीय  प्रीति सचिन डाखरे  खापरी में किराए पर रहती थीं। उनके पति का कुछ साल पहले निधन हो गया था। वह एक निजी कंपनी में काम करती थीं। 21 अप्रैल 2025 की सुबह वह घर में मृत पाई गईं। मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। उपविभागीय पुलिस अधिकारी रामेश्वर व्यंजेने के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक निलेश सुरडकर और उनकी टीम ने गहन जांच की।

जांच के दौरान प्रीति के अजय नेवारे  नमक व्यक्ति के साथ के साथ प्रेम संबंध होने की बात सामने आई। इसी प्रेम संबंध के चलते दोनों के बीच विवाद हुआ और इसी विवाद में अजय ने प्रीति की हत्या करने की बात कबूल कर ली, ऐसा पुलिस ने बताया। पुलिस ने आरोपी अजय नेवारे को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।