logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: हाइवा ट्रक चोरी का पर्दाफाश, 37 लाख का माल जब्त


वणी: वणी पुलिस थाना क्षेत्र से दो हाइवा ट्रक चोरी होने की की घटना शुक्रवार 27 अक्टूबर की रात के दौरान घटी थी. उक्त मामले में स्थानीय पुलिस व एलसीबी ने संयुक्त कारवाई तीन आरोपियों को हिरासत में लिया. साथ ही 37 लाख रूपये का माल जब्त किया.

गुलमोहर पार्क यवतमाल निवासी  मो. शगीर मो जाबीर अन्सारी, हनुमान नगर कन्हान नागपूर निवासी कुंदन ओमप्रकाश तिजारे (28) व आंबेडकर चौक कन्हान नागपूर निवासी निकेश नामदेव वासनीक (23)  ऐसे पुलिस ने गिरफ्तार किये आरोपियों के नाम हैं.

शुक्रवार 27 अक्टूबर की मध्यरात्रि वणी वरोरा मार्ग पर हाइवा ट्रक क्रमांक ट्रक क्रमांक एमएच 34 बीजी 9452 व एमएच 34 बीजी 1212 खडे किये थे. इस दौरान अज्ञात चोरो ने उक्त दोनों ट्रक चोरी किये थे. उक्त मामले में हाइवा ट्रक मालिक एकता नगर निवासी समीर परवेज रफीक रंगरेज की  तसलीम समीर रंगरेज ने वणी पुलिस थाना में शिकायत दी.

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. पवन बनसोड ने तत्काल जांच करने की सुचना पुलिस प्रशासन को दी थी. स्थानीय अपराध शाखा व स्थानीय पुलिस ने जांच यंत्रणा कार्यान्वित कर अगल अलग दस्ते तैयार किये. ऐसे में शनिवार 28 अक्टूबर की तडके  स्थानीय अपराध शाखा के टीम को गुप्त सुचना मिली की यवतामाल के आर्णी रोड पर स्थित बायपास समीप खुले जगह में चोरी के ट्रक रखे हैं. 

पुलिस ने सुचना के अधार पर गुलमोहर पार्क निवासी शगीर मो जाबीर अन्सारी को हिरासत में लिया व पुछताछ की. शगीर ने पुलिस को यह जानकारी दी कि,  काम पर रखे  कुंदन व निकेश के मदद से ट्रक की चोरी की. पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर अपराध में उपयोग किये एसयुव्ही कार, दो हाइवा ट्रक जब्त किये.