logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: श्रद्धालुओं से भरी कार ने पीछे से ट्रक को मारी टक्कर; हादसे में चार की मौत, एक गंभीर


यवतमाल: पंजाब से नांदेड़ के हजूर साहिब सचखंड गुरूद्वारे में दर्शन के आएं शर्धालुओं की कार दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक है। हादसा सोमवार सुबह छह बजे नागपुर-तुलजापुर महामार्ग पर कळंब के पास हुआ। चालक को नींद लगने के कारण हादसा होने की बात कही जा रही है।

पंजाब से पांच श्रद्धालु नांदेड़ के हजूर साहिब सचखंड गुरूद्वारे में दर्शन के लिए इनोवा कार से नांदेड़ आ रहे थे। करीब 1700 किलोमीटर की लम्बी दुरी तय कर सभी नांदेड़ पहुंचने वाले थे कि उससे पहले नागपुर-तुलजापुर मार्ग पर कलब के पास उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई। नींद आने कारण चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया और साइड में खड़े ट्रक से जा टकराई। 

इस भीषण हादसे में इनोवा कार ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गई, जिससे कार के सामने के हिस्से के परखर्चे उड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि कार का एयर बैग खुलने के बाद भी सामने बैठे लोग बच नहीं पाए। इस हादसे में 2 पुरुषों और 2 महिलाओं की मौत हो गई थी, जबकि एक श्रद्धलु गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिन्हे पलिस की मदद से यवतमाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन उनकी हालत अभी भी गंभीर है।