logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: नाबालिग के साथ बलात्कार, युवती हुई गर्भवती; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


यवतमाल: मारेगांव थाना अंतर्गत नाबालिग युवती से बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस दौरान नाबालिग चार महीने  की गर्भवती हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

मारेगांव तहसील के एक गांव की नाबालिग छात्रा एक कॉलेज में पढ़ती है। इस दौरान उसकी पहचान आरोपी संजय विलास जुमनके (22) के साथ हुई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती हो गई। इसी का फायदा उठाकर आरोपी लगातार नाबालिग के साथ जबरदस्ती करने लगा। नाबालिग के माता-पिता खेत में काम करने चले जाए तो आरोपी घर पर आता और नाबालिग के साथ बलात्कार करता।

इसी दौरान नाबालिग चार महीने की गर्भवती हो गई। इस बात का खुलासा तब हुआ जब उसके पेट में दर्द होने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। नाबालिग के माता-पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।