logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: लूट के इरादे से वृद्ध वैद्य की हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार


नागपुर: तलेगांव परिसर में वृद्ध वैद्य और उनकी सहायिका की हत्या मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या की वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम आशीष ज्ञानेश्वर लिल्हारे (22), सूरज सुभाष बहितवार (24), सुभम सुभाष बहितवार (24) सभी खानगांव और अशोक पांडुरंग भगत (51) कार्ली हैं। पूछताछ में चारों ने हत्या की बात काबुल की है। आरोपियों ने सोना और पैसे की लूट के इरादे से इस वारदात को अंजाम देने की बात बताई है। 

शहर के पास पंढरकवड़ा रोड पर तालेगांव में एक पहाड़ी पर झोपड़ी बनाकर रहने वाले एक बुजुर्ग और उसकी सहायक महिला की हत्या कर दी गई। यह घटना मंगलवार सुबह सामने आई। मृतक की पहचान लक्ष्मण चंपतराव शेंडे (92) और पुष्पा बापुराव होले (70) के रूप में हुई है। मृतक कई सालों से पहाड़ी पर झोपड़ी में रहकर आयुर्वेदिक दवाइयां देने का काम करता था, वहीं महिला उसकी मदद के लिए वहां रहती थी।मंगलवार को सामने आई इस वारदात से गांव में हड़कंप मच गया। 

तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई। यवतमाल ग्रामीण पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया। दोनों के शरीर पर पिटाई के कोई निशान नहीं थे। इससे पुलिस के सामने सवाल खड़ा हो गया कि आखिर मौत कैसे हुई। इस बीच इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं छिड़ गयीं।

पंचनामा होते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद मौत की असली वजह सामने आई। बताया गया कि उनके सिर पर वार किया गया। तो साफ हो गया कि दोनों की हत्या की गई है। पुलिस ने तुरंत संदिग्धों को घेर लिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हत्यारों ने कबूल किया कि उन्होंने महाराजा से सोना और पैसा लूटने के इरादे से हत्या की थी।