logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: पुलिस ने नाबालिग चोरो की टोली का किया भंडाफोड़, 20 को किया गिरफ्तार


यवतमाल: कलंब पुलिस ने नाबालिग चोरों की एक टोली का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो दोपहिया भी बरामद किया गया है। जाँच में आरोपियों के ऊपर गोंदिया और अमरावती जिले में हत्या, चोरी सहित विविध मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। सभी नाबालिगों को अमरावती के बाल सुधार गृह में रखा गया था। तीन दिन पहले सभी वहां से फरार हो गए थे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भुजंग सुधाकर येनुरकर अपने दोपहिया वाहन से कलम में चिंतामणि मंदिर दर्शन के लिए गए थे। पार्किंग में अपनी दोपहिया खड़ी कर वह मंदिर गए, वापस लौटने पर उनकी गाडी किसी अज्ञात ने चुरा ली थी। जिसकी शिकायत उन्होंने कलम पुलिस थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के लिए एक टीम का गठन किया।  जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि दो नाबालिग कलम-वर्धा मार्ग पर चिंतामणि ढाबा में बैठे हुए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया। 

पूछताछ के दौरान नाबालिगों ने वाहन चोरी की बात काबुल कर ली। पुलिस ने उनके पास से चोरी के वाहन भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में नाबालिग आरोपियों ने तीन दिन पहले अमरावती बाल सुधारगृह से भागकर कलम आने की जानकारी दी। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि, उनके साथ 18 और नाबालिग भी वहां से फरार हुए थे। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर सभी को हिरासत में ले लिया है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जानकारी अमरावती पुलिस को भी दी है।