logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: आईपीएल बैटिंग अड्डे पर पुलिस का छापा, चार आरोपी गिरफ्तार, 1.71 लाख रुपये का माल जब्त


यवतमाल: घाटंजी में कल रात हैदराबाद बनाम पंजाब क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने की सूचना के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा  की टीम ने एक आईपीएल जुआ अड्डे पर छापा मारा। इस कार्रवाई में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे 1.71 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है।स्थानीय अपराध शाखा ने घाटंजी के कान्होबा टेकड़ी परिसर में यह कार्रवाई की।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अंबादेवी वार्ड घाटंजी निवासी प्रतीक किरण द्रोण,शुभम शाम खांडे,कार्तिक गणेश धांडे और  प्रथमेश दिलीप घुघणे शामिल हैं। शनिवार रात स्थानीय अपराध शाखा की टीम घाटंजी इलाके में गश्त कर रही थी।  इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि कान्होबा टेकड़ी इलाके के खुले मैदान में कुछ लोग आईपीएल टी-20 क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाकर जीतने-हारने का खेल खेल रहे हैं।

इस सूचना के आधार LCB की टीम ने मौके पर छापा मारा और इस दौरान मोबाइल पर क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाया जा रहा था। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मोबाइल फ़ोन और दो दो पहिया वाहन समेत करीब 1 लाख 80 हज़ार रूपए का माल जब्त कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ विभिन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।