logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: पुलिस वाले खरीदने पहुंचे चोरी की बाइक, आरोपी को किया गिरफ्तार


यवतमाल: शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। तमाम कोशिशों के बावजूद पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकामयाब रही। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और चोरी की बाइक खरीदने का फैसला किया। पुलिस के इस जाल में चोर फंस गया। पुलिस ने आरोपी के पास से छह दोपहिया सहित लाखो का माल जब्त किया। आरोपी का नाम अमोल श्याम देहाणे (26, निवासी शिंदे महाराज मठ लोहारा) है।

शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातर दोपहिया चोरी की घटना सामने आ रही थी। पुलिस लगातार चोरों को पकड़ने का  प्रयास कर रही ही। जिसके बाद पुलिस कामयाब नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने एक प्लान बनाया और चोरी की गाड़ी खरीदने का फैसला किया। इसके तहत पुलिस ने एक डमी खरीददार तैयार किया और चोरी की दोपहिया खरीदने की खबर बाजार में फैलाई। 

जिसके बाद आरोपी अमोल श्याम देहाणे ने दोपहिया बेंचने के लिए डमी खरीददार से संपर्क किया। शुक्रवार की रात दोपहिया वाहन का लेनदेन तय हो गया। इसी के तहत एक युवक बाइक बेचने के लिए बस स्टैंड क्षेत्र में आया। उनसे दोपहिया वाहन के लेनदेन के बारे में चर्चा की गई और दस्तावेजों की मांग की गई। तभी  आरोपी भ्रमित हो गया और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उन्हें तुरंत हिरासत में लिया गया, पूछताछ में आरोपी ने अवधूतवाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र से तीन दोपहिया चोरी करने की बात काबुल कर ली। पुलिस ने आरोपी के पास से छह दोपहिया वाहन भीबरामद किये।