logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: बिटरगांव पुलिस की तत्पर्ता, चोरी हुआ 55 लाख रुपये का सोना किया जब्त, बैंक को सौंपा


यवतमाल: उमरखेड तहसील के बिटरगाँव पुलिस स्टेशन की सतर्क पुलिस द्वारा दिखाई गई तत्परता और ईमानदारी के कारण, अपराध स्थल से लगभग 55 लाख रुपये मूल्य का कुल 541 ग्राम सोना जब्त किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार, जब्त किया गया यह सोना को बुलढाणा अर्बन बैंक को विधिवत सौंप दिया गया।

अगस्त में बुलढाणा अर्बन क्रेडिट सोसायटी की विभागीय प्रबंधक मुग्धा विवेक देशपांडे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गिरवी कर्ज विभाग के कर्मचारी उमेश सुनील वाघ और उसके साथी रामेश्वर धुमाले ने 15 जुलाई से 3 अगस्त के बीच सोसायटी के लॉकर से 565.15 ग्राम सोना चुरा लिया। पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता के मार्गदर्शन में बिटरगांव के थानेदार पांडुरंग शिंदे ने विशेष पथक गठित किया। 

गुप्त सूचना और साइबर सेल की मदद से आरोपियों को 21 अगस्त 2025 को पिंपरी चिंचवड़ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चोरी किया गया सोना और चोरी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त कर दोनों आरोपियों को 4 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेजा। इस कार्रवाई में पिंपरी पुलिस की टीम ने भी सहयोग दिया।