logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: सड़क पर मिले कटे हुए गायों के सिर, इलाके में फैली सनसनी, आक्रोश में हिन्दू संगठन


यवतमाल: दीपक टॉकीज चौक इलाके में सड़क किनारे बड़ी संख्या में गोमांस फेंका  हुआ मिला है. इस जगह पर दो गायों के कटे हुए सिर भी मिले हैं. यहां युवा सेना, शिव सेना, बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे हुए हैं और इलाके में खलबली मची हुई है. इस घटना को लेकर भारी आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है.

कार्यकर्ताओं द्वारा इलाके में खोजबीन करने के बाद लग रहा है कि झाड़ियों में बनी झोपड़ियों पिछले कुछ दिनों से ये सबकुछ चल रहा है. बताया जा रहा है कि इस जगह पर 100 से ज्यादा गायों की हत्या की गई है.

हिन्दू संगठनों ने यहां स्थित झोपड़ियों के मालिकों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है. पुलिस प्रशासन आकर कार्रवाई कर रही है. रामनवमी समिति की ओर से घटना की कड़ी निंदा की गई है. हिन्दू संगठन यहां जल्द ही एक विरोध प्रदर्शन करने की बात कह रहे हैं.