logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Yavatmal: नायब तहसीलदार पर हमला करने वाला गिरफ्तार, तीन महीने से था फरार


यवतमाल: महागाव नायब तहसीलदार पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपी के पास से देसी पिस्टल भी जब्त किया है।  

23 अक्टूबर को महागाव के नायब तहसीलदार को अवैध रेत तस्करी की जानकारी मिली थी। जैसे ही तहसीलदार मौके पर पर पहुंचे तो 23 वर्षीय आरोपी सूरज कृष्णराव नरवडे ने तहसीलदार पर हमला हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी ने तहसीलदार पर एक राउंड गोली भी चलाई। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बीते तीन महीनों से पुलिस उसकी खोज कर रही थी।

लेकिन आरोपी का कहीं पता नहीं चल पा रहा था। हालांकि, इस दौरान आरोपी लगातार परिसर में दहशत फैला रहा था। पुलिस अधीक्षक बंसोड़ के आदेश पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की और आरोपी को धार दबोचा। इस दौरान आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल भी बरामद की। आरोपी पेशेवर अपराधी है। विभिन्न थानों में आठ मामले दर्ज हैं।