logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Yavatmal: किसानों की आत्महत्याओं का सिलसिला लगातार जारी, रालेगांव तहसील के चिंचोली गांव में खेत में पेड़ से फांसी लगाकर किसान ने दी जान


यवतमाल: जिले में किसानों द्वारा आत्महत्या किये जाने का सिलसिला लगातार जारी है। रालेगांव तहसील के चिंचोली शिवार क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक वयोवृद्ध किसान ने कर्जबाजारी से परेशान होकर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक किसान की पहचान मारोती गणपत आत्राम (58 वर्ष, निवासी आठमुर्डी) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आत्राम का खेत चिंचोली शिवार में है। रोज़ की तरह वे सुबह-सुबह खेत पर काम करने के लिए गए थे। इस बीच उनका बेटा राहुल आत्राम खेत में दवाई का छिड़काव करने गया तो उसने अपने पिता को रोहिणी के पेड़ से फांसी पर लटका हुआ देखा।

घटना की जानकारी तुरंत वडकी पुलिस को दी गई। बीट जमादार अमोल चौधरी ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए राळेगाव भेजा।परिवार के अनुसार, मारोती आत्राम के पास लगभग आठ एकड़ जमीन थी और उन पर करीब दो लाख रुपये का कर्ज था। आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

मृतक के पीछे पत्नी, एक बेटा, दो बेटियां और पोते-पोतियों का भरा-पूरा परिवार है। इस घटना से पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। फिलहाल वडकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।