logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: पैनगंगा नदी में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत, उमरखेड़ तहसील के सावलेश्वर की घटना


यवतमाल: यवतमाल जिले के उमरखेड़ तहसील के सावलेश्वर से दिल दहलादेने वाली घटना सामने आई है। जहां पैनगंगा नदी में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में दो लड़की और एकलड़का शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला।

यवतमाल जिले के उमरखेड़ तहसील के सावलेश्वर गांव के पास से पैनगंगा नदी बहती है। अक्सर ग्रामीण इन नदी के किनारे कुछ काम से और नहाने के लिए जाते रहते है। ऐसे ही मामा के घर घूमने आई कावेरी मुनेश्वर (15) और अवंतिका पाटिल (14) भी नदी के किनारे आई थी। दोनों ने आस-पास घूमने के बाद नदी में नहाने के लिए उतरी।  लेकिन किनारे से कुछ ही दूरी पर नदी में गहरा पानी होने से  दोनों डूबने लगी। 

ये देख नदी के किनारे बैठे चेतन काळबांडे (16) और उसका दोस्त शुभम दोनों लड़कियों को बचाने के लिए भी नदी में कूद गए। लेकिन चेतन भी गहरे पानी में चला गया और वो भी डूबने लगा, जबकि उसका दोस्त भी नदी के भंवर में फंस गया था। जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह से शुभम को बचा लिए। लेकिन कावेरी, अवंतिका और चेतन की नदी में डूबने से मौत हो गई। गांव में एक साथ तीन बच्चों की मौत होने से मातम छा गया है, वहीं ग्रामीण इस हादसे के लिए अवैध उत्खनन को जिम्मेदार मान रहे है।