logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: बैंक के प्रताड़ना से परेशान होकर किसान ने की आत्महत्या, प्रशासन में हड़कप


यवतमाल: बैंक के प्रताड़ना से तंग आकर  एक किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान किसान ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उन्होंने इस कदम के लिए बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के कर्मचारियों को जिम्म्मेदार बताया है। वहीं इस घटना के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। 

आत्महत्या करने वाले किसान का नाम दत्त जाधव हैं। किसान जाधव के पास सात से आठ एकड़ जमीन थी। वहीं खेती के लिए उन्होंने बैंक से 65 हजार लोन लिया था। जिसका समय से वह भुगतान भी कर रहा था, लेकिन इसके बावजूद बैंक ने पैसे नहीं भरने की बात कह कर छह लाख रूपये भरने का नोटिस भेजा।

किसान ने अपनी पांच एकड़ जमीं बेचकर बैंक का कर्जा उतार दिया। हालांकि, पैसे देने के बावजूद कर्ज नहीं चुकता होने से आहत होकर किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान किसान ने एक पत्र भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार बैंक को बताया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस घटना से जिले में हड़कप मच गया है।